LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR NEWS : सीतामढ़ी में यातायात पुलिस का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

BIHAR NEWS : सीतामढ़ी में यातायात पुलिस का रिश्वत लेते वीडियो

SITAMARHI : बिहार की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे वाहन की संख्या को देखते हुए सरकार ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर हर जिले में ट्रैफिक थाना की स्थापना के साथ ही यातायात डीएसपी की तैनाती कर दी। जिससे लोगो को ट्रैफिक की व्यवस्था सुदृढ़ मिलने लगेगी। लेकिन व्यवस्था ठीक विपरीत मिलना शुरू हो गया हैं ।

सरकार ने अपने राजस्व की बढ़ोतरी के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू किया। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। डिजिटल विभागीय नियमों की आड़ में अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम नागरिक का शोषण शुरू हो गया हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से जुड़ा हुआ है जहां फाईन के नाम पर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत दरोगा का अवैध उगाही करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि News4Nation नही करता है।  

बता दे की शहर के बीचोबीच कारगिल चौक पर यातायात पुलिस ने वाहन के चेकिंग करना शुरू किया। जिस दौरान मेजरगंज निवासी डाक विभाग में कार्यरत कर्मी से पुलिस ने पोल्यूशन न होने के कारण बतौर 10000 फाइन की बात कही ।  वही कर्मी द्वारा इसका विरोध करने पर बोला गया की 5000 नही दे सकते तो दो हजार देने पर बिना फाइन रसीद दिए छोड़ दिया गया। 

यातायात डीएसपी दीपक कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया की सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जा रहा है। वही उक्त मामले में सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की मामला संज्ञान में है ।  यातायात डीएसपी को जांच करने को कहा गया है दोषी होने पर कारवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट