LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: समस्तीपुर में आदमखोर बन रहे भेड़िए को भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 16 साल के लड़के पर किया था वार

Bihar News: समस्तीपुर में आदमखोर बन रहे भेड़िए को भीड़ ने पी

Bihar News: यूपी के साथ साथ बिहार के भी कई हिस्सों में भेड़ियों और सियार जैसे जंगली जानवरों का आंतक जारी है। इसी बीच सीतामढ़ी से ताजा मामला सामने आ रहा है। जहां भेड़िया ने एक लड़के पर हमला कर दिया। भेड़िए के हमले से बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने पीट-पीटकर भेड़िए को मौत के घाट उतार दिया। 

दरअसल, मामला सीतामढ़ी के चकमेहसी थाना इलाके काी सोरमार पंचायत के रतनपुर गांव का है। भेड़िए ने आज यानी शनिवार की सुबह किशोर पर हमला किया। जिसके बाद लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घायल किशोर रतनपुर निवासी राजेंद्र राम के 16 वर्षीय हेटा राजा राम है। बताय जा रहा है कि किशोर शौच के लिए अपने घर के पीछे चौर में गया था। तभी अचानक एक भेड़िए ने उसपर हमला कर दिया।


वहीं आनन-फानन में लोगों ने किशोर को तो बचा लेकिन पीट पीटकर भेड़िए को मौत के घाट उतार दिया। वहीं जख्मी किशोर का इलाज ग्रामीण चिकित्सक से कराया गया। बता दें कि बिहार के कई जिलों से भेड़िया के लोगों पर हमला करने की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर में भी लोगों ने एक भेड़िए को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।    

NSIT
Nsmch