LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR NEWS : गधे की मौत के बाद पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर, बिहार के इस जिले का है मामला

BIHAR NEWS : गधे की मौत के बाद पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ दर

BUXER : गधे की मौत को लेकर पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पांच नामजद और  50 अज्ञात लोग शामिल हैं। यह हैरान करनेवाला मामला बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के रामपुर गांव से जुड़ा है। जिसमें बिजली विभाग ने यह केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर यह केस लड़ने का फैसला लिया है।

बताया गया कि गांव के ददन रजक नाम के शख्स के पास 4 गधे थे. ददन इनका उपयोग ईंट भट्ठे में ईंट आदि सामान ढोने के लिए करता है। इसी दौरान 11 सितंबर को यहां तेज बारिश हुई थी। जिसके कारण गांव के एक बिजली पोल के पास पानी का जमाव हो गया था। जिसके कारण पोल में करंट आ रहा था। वहीं इसी दौरान जब मैं अपने गधों को लेकर घर जा रहा था तो चारों गधे पोल से टच कर गए। जिसमें तीन गधों को तो बचा लिया, लेकिन एक गधे की मौत हो गई।

वहीं गधे की करंट से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण चकौड़ा पावर ग्रिड जाकर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और मुआवजे की मांग करने लगे। अधिकारियों को बुलाने की मांग पर रात के 9 बजे तक हंगामा होता रहा। आरोप है कि इस दौरान करीब ढाई घंटे तक पावर सप्लाई पूरे प्रखंड की बाधित रही।  मौके पर पहुंचे डुमरांव अनुमंडल के बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार दुबे ने लोगों से उन्होंने बातचीत की, जिसके बाद पावर सप्लाई तो शुरू हो गया, लेकिन किंतु विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। 

विभाग ने ग्रामीणों पर कर दिया केस

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस पूरे प्रकरण में बिजली विभाग ने पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर वासुदेवा ओपी थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि रामपुर गांव के लोगों के चलते करीब ढाई घंटे बिजली बाधित रही।

NSIT
Nsmch

लाखों का हुआ नुकसान

विभाग का कहना है कि ढाई घंटे बिजली बाधित रहने के कारण साउथ बिहार बिजली कंपनी को 1,46,429 का घाटा हुआ है. एफआईआर में रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास चंद्र पांडेय और सरपंच विष्णु देव पासवान के अलावा बीडीसी मंजू कुमारी और आलमगीर के अलावा आफताब को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

क्या कहते हैं एसपी

मामले में एसपी शुभम आर्य ने बताया कि ग्रामीणों पर आरोप है कि पावर सप्लाई को बंद करने के लिए मशीन बंद कर दिया गया था. ग्रामीणों ने कानून हाथ में लिया था, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. सरकारी काम में बाधा डाला गया और इसके कारण लोगों को भी परेशानी हुई है. ग्रामीणों की तरफ से एक सनहा दिया गया था, जबकि विद्युत विभाग के अधिकारी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. अब जांच चल रही है जो नियमानुकूल होगा किया जाएगा।