LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर DM ने SDO को ठहराया दोषी, बिहार सरकार ने शुरू की विभागीय कार्यवाही

Bihar News: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर DM ने SDO को ठ

Bihar News: नीतीश सरकार ने सूबे के एक अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है . बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार पर आरोप है कि उनकी लापरवाही से बराबर पहाड़ी पर भगदड़ मची, जिस वजह से सात श्रद्धालुओं की मौत हुई। 

बराबर पहाड़ पर भगदड़ में सात लोगों की हुई थी मौत 

दरअसल, जहानाबाद के जिलाधिकारी ने सरकार से जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने  की सिफारिश की है. 20 अगस्त 2024 को डीएम ने सरकार को आरोप-पत्र गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था. जिसमें आरोप लगाया गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने जिला अधिकारी के आदेश की अवहेलना की. निरीक्षण के क्रम में निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं रहे. बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए ही वानावर श्रावणी मेला में झूला लगाने की अनुमति दी थी. मेला परिसर में विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार दिए जाने के बावजूद प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित रहे. इस वजह से 12 अगस्त 2024 को बराबर पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में स्थानीय दुकानदार एवं श्रद्धालुओं के बीच विवाद हुआ. जिससे भगदड़ स्थिति की स्थिति उत्पन्न हुई. इस वजह से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई एवं कई श्रद्धालु घायल हुए.

मुख्य जांच आयुक्त को नियुक्त किया गया संचालन पदाधिकारी 

जहानाबाद जिलाधिकारी के आरोप पत्र के बाद नीतीश सरकार ने जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के खिलाफ वृहद जांच के लिए विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद विकास कुमार से कहा गया है कि वह अपने बचाव के संबंध में पक्ष रखें