LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग में ट्रांसजेंडर की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा-शादी के बाद बनी थी किन्नर, घर से थी लापता..

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग में ट्रांसजेंडर

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। वहीं मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर का है। जहां संदिग्ध अवस्था में एक किन्नर की मौत हो गई है। मृतका की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी दसरथ साह उर्फ निशा किन्नर के रूप में की गई है।

घटना से सूचना पर पुनौरा थाना की पुलिस पहुंच जांच कर रही है। जांचोपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का शव रंजीतपुर सरेह के बांसवारी में लटका हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना के लेकर मृतक के पिता मनेर दास ने बताया कि बगल के राज किशोर से उसने शादी की थी।


जिसके बाद वह किन्नर बनी। कल शाम वह घर से निकली जिसके बाद वह नहीं लौटी। आज सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। उक्त मामले में डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। घटना में संलिप्त को डिटेन कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले को जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट