LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Bihar Crime: किराना दुकान में गांजे का काला कारोबार, पुलिस के एक्शन से तस्करों में हड़कंप

Bihar Crime: पुलिस ने दुकान से 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।...

Bhojpur Police
गांजे का काला कारोबार- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छपका गांव में एक किराना दुकान पर छापेमारी की। पुलिस ने दुकान से 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दुकान से गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम सूचना मिली थी कि सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी अमित ठाकुर (27 वर्ष) मनैनी छपका गांव स्थित अपनी किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखता है और उसकी बिक्री करता है। सूचना का सत्यापन करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

Diarch GO

इसके बाद पुलिस टीम ने किराना दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से 8 किलो 760 ग्राम गांजा, गांजा तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डिजिटल तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीरो थाना कांड संख्या 310/26, दिनांक 25 सितंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

NSIT
Nsmch

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी दल में पीरो थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट-आशीष कुमार