LATEST NEWS

  • GST Raid in Motihari
  • मोतिहारी में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटाखा कारोबारी के यहां से 60 लाख का माल जब्त

  • Bihar University Act 2026
  • विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का लोकभवन मार्च, बसों में ठूंसकर ले गई पुलिस

  • NEET Re-Exam Fraud
  • NEET री-परीक्षा फर्जीवाड़ा: EOU की गिरफ्त में आया एक शातिर, बायोमेट्रिक धांधली का पूरा खेल बेनकाब

  • Lalu Yadav and Rabri Devi Offer Prayers
  • महालय अमावस्या पर लालू-राबड़ी ने साथ की पूजा, सूर्य को जल अर्पित करते VIDEO आया सामने

  • Mukesh Sahni
  • युवाओं को ‘मक्खी’ और ‘कॉकरोच’ कहने पर भड़के मुकेश सहनी, यह लोकतंत्र का अपमान, आवाज दबाना दुर्भाग्यपूर्ण

Bihar Crime News: CBI ने रिश्वत लेते ओवरसियर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ट्रांसफर के बावजूद चल रहा था रिश्वत का खेल, हुआ ये बड़ा खुलासा

Bihar Crime News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस से जुड़े ओवरसियर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Bhojpur CBI Arrests Post Office Overseer Taking 10000 Bribe
रुपए लेते ही CBI ने दबोचा- फोटो : reporter

Bihar Crime News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस से जुड़े ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  भोजपुर में  CBI की टीम ने रविवार देर शाम आरोपी को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित उप डाकघर में पदस्थ ग्रामीण डाक सेवक से सरकारी काम कराने और फाइल पर हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की लगातार मांग से परेशान GDS ने CBI से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने आरोपों का सत्यापन कराया और इसके बाद ट्रैप की रणनीति तैयार की। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता GDS रविवार को आरोपी के सरकारी आवास पर पहुंचा और उसे 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही लेन-देन हुआ, पहले से मुस्तैद CBI टीम ने धावा बोल दिया।

Diarch GO

CBI की टीम को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गया और कथित तौर पर रिश्वत की रकम बाहर फेंक दी। हालांकि, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के इलाके और डाक विभाग में हलचल तेज हो गई।

हर तीन महीने पर 10 हजार मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता GDS का आरोप है कि उससे काम कराने और फाइल पर हस्ताक्षर के बदले हर तीन महीने पर 10 हजार रुपये की मांग की जाती थी। लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर उसने CBI का दरवाजा खटखटाया। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद एजेंसी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

NSIT
Nsmch

बताया जाता है कि पुरुषोत्तम कुमार हेड पोस्ट ऑफिस में इंस्पेक्टर कार्यालय से संबंधित कार्यों से जुड़ा था। आरोप है कि वह ग्रामीण डाक सेवकों से उनके विभागीय काम कराने के एवज में पैसे मांगता था। हालांकि, इन आरोपों की पूरी तस्वीर CBI की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिजनों ने किया विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिवार के सदस्यों की ओर से कार्रवाई का हल्का विरोध किए जाने की भी जानकारी सामने आई। मौके पर मौजूद नवादा थाने की पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद CBI टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम कुमार का दो दिन पहले प्रमोशन के बाद अरवल ट्रांसफर हो चुका था। इसके बावजूद CBI ने आरा स्थित उसके सरकारी आवास पर ट्रैप की कार्रवाई की। अब एजेंसी रिश्वत के आरोप से जुड़े दूसरे पहलुओं और संभावित अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

क्या होता है पोस्ट ऑफिस ओवरसियर का काम?

भारतीय डाक विभाग में मेल ओवरसियर एक पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारी वाला पद है। ओवरसियर का काम मैदानी स्तर पर डाक वितरण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों के काम की निगरानी करना होता है। पोस्टमैन सहित अन्य कर्मियों के कार्यों का निरीक्षण, डाक की समय पर डिलीवरी, रूट और बीट व्यवस्था तथा लेटरबॉक्स से जुड़े रिकॉर्ड की निगरानी उसकी जिम्मेदारियों में शामिल होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में वह ग्रामीण डाक सेवकों के काम की निगरानी और समन्वय में भी भूमिका निभाता है। ऐसे पद पर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारी से विभागीय व्यवस्था में भी खलबली मच गई है।