LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

आरा में चाचा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

Bihar Crime: भोजपुर पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित चाचा हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhojpur 2 Arrested in Uncle Murder Case Arms Seized
चाचा हत्याकांड का खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित चाचा हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के अनुसार, कोईलवर थाना कांड संख्या-140/26 (दिनांक 2 जुलाई 2026) की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया गया है। बरामद अवैध हथियार और कारतूस के संबंध में कोईलवर थाना कांड संख्या-165/26 (दिनांक 3 अगस्त 2026) दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A/26/35 के तहत अलग से प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, पिता सुदर्शन राय, निवासी इंग्लिशपुर, थाना बड़हरा, जिला भोजपुर तथा विपिन कुमार, पिता लाल साहेब राय, निवासी चकिया, थाना डोरीगंज, जिला सारण के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

NSIT
Nsmch

भोजपुर पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के हर पहलू की जांच की जा रही है और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- आशीष कुमार