LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Bihar Crime: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime: अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...

Aurangabad Youth Shot
बेखौफ अपराधियों का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Crime: औरंगाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बारुण थाना क्षेत्र के काजीचक नहर के समीप अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलीबारी की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

घायल युवक की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी शिवमंगल राम के 21 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि काजीचक नहर के पास अचानक हुई गोलीबारी में रितिक के हाथ में गोली लगी। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल रितिक कुमार को तत्काल बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

फिलहाल गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों ने युवक को निशाना क्यों बनाया और वारदात के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या कोई दूसरा कारण था। परिजनों की ओर से भी फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

NSIT
Nsmch

बारुण पुलिस घटनास्थल से मिले इनपुट और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने वारदात की तहकीकात शुरू कर दी है और संभावित आरोपितों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है। गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर