LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Bihar Crime: सीएसपी संचालक को गोली मार 3 लाख लूटने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime: सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मोहनिया से गिरफ्तार किया है।...

Aurangabad CSP Robbery Accused Held
अपराधी गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar Crime: औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मोहनिया से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला गांव निवासी मदन कुमार के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गरबा की सुबह फेसर थाना क्षेत्र में बढ़ई बिगहा और पिरौटा गांव के बीच हुई थी। बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि अपराधियों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया। गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Diarch GO

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद औरंगाबाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि लूटकांड में शामिल एक आरोपी बाइक से मोहनिया पहुंचा है। सूचना मिलते ही औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर मोहनिया थाना, कुदरा थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई।

संयुक्त पुलिस टीम ने मोहनिया के पटना मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस की तलाशी में उसके पास से वह बाइक बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर लूट की वारदात में किया गया था। गिरफ्तारी के बाद औरंगाबाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ कर कांड में उसकी भूमिका और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि औरंगाबाद में सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट के मामले में एक आरोपी को पटना मोड़ से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद औरंगाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस लूटकांड की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे, वारदात से पहले रेकी की गई थी या नहीं और लूट की रकम व अन्य सामान का क्या हुआ। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट-दीनानाथ मौआर