LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पुलिस ने माले नेता हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 की पहले ही हो चुकी है गिरफ़्तारी

अरवल पुलिस ने माले नेता हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को क

ARWAL : अरवल पुलिस ने माले नेता हत्याकांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस हत्याकांड में चार अभ्युक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस संबंध में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि 9 सितम्बर को संध्या समय करीब 6 बजे किंजर थाना अन्तर्गत - ग्राम कोचहासा में स्थित राईस मिल के पास मोटरसाइकिल से जा रहे माले नेता सुनील चन्द्रवंशी उम्र-55 वर्ष पिता स्व० राम रतन सिंह ग्राम-छक्कन विगहा थाना-करपी जिला-अरवल को कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में किंजर थाना कांड सं0-125/24 दिनांक-10.09.2024 धारा-103 (1)/3 (5) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।

कांड के सफल उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों 01. कौशल महतो पिता योगेन्द्र महतो सा० हरदिया बेदौली थाना इमामगंज जिला पटना 02. मो० शहजाद खान उर्फ बन्नी पिता मो० क्यूम खान सा०-जम्हारु थाना इमामगंज जिला पटना 03. चन्द्रकांत शर्मा पिता देवराज शर्मा सा०-रामपुर थाना करपी जिला अरवल 04. श्रीनाथ सिंह उर्फ काला नाग उर्फ मोटू उर्फ आशुतोष उर्फ संतोष पिता स्व० साधु शरण सिंह सा०-जम्हारु थाना-इमामगंज जिला-पटना को गिरफ्तार किया था। 

Diarch GO

पुनः टीम द्वारा दिनांक 21.09.2024 को 1. अफताब खान उर्फ नन्हक, उम्र-42 वर्ष, पे० शमशेर खान, सा०-जम्हारू, थाना-ईमामगंज, जिला-पटना को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से दो मोबाइल फोन (एक एन्ड्रॉयड एवं एक कीपैड मोबाइल) बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है इसके ऊपर खिरी मोड़ थाना कांड सं0-96/20 दिनांक-31.07.2020 धारा-147/148/149/341 /323/379/504/506 भा०द०वि० इमामगंज थाना कांड सं0-59/24 दिनांक-19.03.2024 धारा-385/387/504/506/34 भा०द०वि०एवं खिरी मोड थाना काण्ड संख्या 72/14 दिनांक 307/302/504 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 15.12.20 धारा 147/148/149/ में कांड दर्ज है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट