LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Land Survey: आपके नाम पर कोई और तो नहीं कर रहा दाखिल खारिज, घर बैठे ऐसे लगाएं पता

Bihar Land Survey: आपके नाम पर कोई और तो नहीं कर रहा दाखिल ख

Bihar Land Survey: बिहार में दाखिल खारिज के गोरखधंधे का खुलासा आए दिन होता रहता है. धंधेबाज किसी और की जमीन को बिना उसके जानकारी के दूसरे को बंच देते हैं.  जिसके बाद सरकार ने नियमों को और सख्त किया गया है.अब सवाल यह है कि यदि आपको यह जानना हो कि आपके जमीन का दाखिल कारिज सही हुआ है या नहीं कहीं झोल तो नहीं  तो कैसे पता चलेगा. आइए हम बताते हैं.. आप अपने प्लॉट पर किए गए दाखिल खारिज आवेदनों की स्थिति को चेक करने के लिए बिहार भूमि पोर्टल पर जाएं. सबसे पहले, आपको बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा. यह पोर्टल बिहार सरकार द्वारा संचालित है और इसमें भूमि से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हैं.पोर्टल पर जाने के बाद, आपको ‘दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद, आपको अपने जिले, अंचल (ब्लॉक) और वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा.यह जानकारी सही ढंग से भरना आवश्यक है ताकि आप सही डेटा प्राप्त कर सकें.

अगला कदम मौजा (गांव) और प्लॉट संख्या को भरना है. यह जानकारी आपके प्लॉट की पहचान में मदद करेगी.

सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद, सर्च बटन पर क्लिक करें. इससे आपके स्क्रीन पर उस वर्ष आपके प्लॉट पर दाखिल खारिज के लिए किए गए आवेदनों की सूची दिखाई देगी.

यदि कोई आवेदन नहीं हुआ होगा तो आपको “डेटा उपलब्ध नहीं है” जैसी सूचना मिलेगी. यदि कोई आवेदन किया गया है, तो आप उसकी स्थिति देख सकते हैं.

NSIT
Nsmch

यदि आपको पता चलता है कि किसी ने गलत तरीके से आपके प्लॉट पर दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया है, तो आप ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको अंचल कार्यालय से प्रक्रिया में शामिल होना होगा और अपनी बात तथा कागजात प्रस्तुत करने होंगे.

इसके अलावा, आप अपनी जमाबंदी में होने वाले बदलावों या दाखिल खारिज की जानकारी के लिए एसएमएस अलर्ट सेवा भी चुन सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर को जमाबंदी से लिंक करना होगा.

इन चरणों का पालन करके आप आसानी से जान सकते हैं कि आपके प्लॉट पर कोई अन्य व्यक्ति दाखिल खारिज कराने की कोशिश तो नहीं कर रहा है.ऐसा करके आप किसी तरह के संभावित फ्रॉड या स्कैम से बच सकते हैं .