LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों की तस्करी का आरोपी पटना के अथमलगोला से गिरफ्तार, पटना पुलिस और STF ने दबोचा

बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने पटना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में अवैध हथियार के तस्करी के आरोपी को अथमगोला से धर दबोचा है.....

पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों की तस्करी का आरोपी पटना के अथ
पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों की तस्करी का आरोपी पटना से गिरफ्तार- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : बिहार विशेष कार्य बल (STF) और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अवैध हथियारों के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

मूल रूप से जमुई जिले के सिकंदरा का रहने वाला पवन कुमार सिंह पटना के अथमलगोला इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

कोक ओवन थाने में दर्ज था आर्म्स एक्ट का मामला 

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी पवन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कोक ओवन थाना में दर्ज कांड संख्या 159/2026 में मुख्य वांछित अपराधी था। उसके खिलाफ 25 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जैसे ही उसे पुलिस केस की भनक लगी, वह बंगाल से फरार होकर बिहार आ गया और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।

तकनीकी निगरानी के आधार पर एसटीएफ ने की घेराबंदी 

पश्चिम बंगाल पुलिस से मिले इनपुट और तकनीकी सर्विलांस (Technical Surveillance) के आधार पर बिहार एसटीएफ सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने अथमलगोला में सटीक घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। 

NSIT
Nsmch

गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है, जहाँ उससे अवैध हथियारों के नेटवर्क और तस्करी के संबंध में आगे की पूछताछ की जा रही है।

अनिल की रिपोर्ट