LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर बरामद की। मामले में होटल संचालक संजीव कुमार उर्फ पिंटू साव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Nawada police
Nawada police- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर रोड स्थित कहरिया गांव के पास ‘घर के रसोई होटल’ में छापेमारी कर पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर के साथ होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ खाली देशी शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से बीयर का भंडारण किया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर बरामद की। मामले में होटल संचालक संजीव कुमार उर्फ पिंटू साव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। उनके सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

अमन की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch