नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ! मधुबनी में 60 किलो गांजा बरामद, तस्करों का शातिर अंदाज बेनकाब

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के विशेष अभियान दल को गांजा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद मधुबनी में 60 किलो गांजा बरामद किया गया है।

ganja recovered in Madhubani
ganja recovered in Madhubani- फोटो : news4nation

Bihar Police :  बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB) को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को मधुबनी जिले में 60 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया।


ब्यूरो के विशेष अभियान दल को गांजा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और लदनियां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

Diarch GO


अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। बरामद गांजे को जब्त कर लिया गया है।


मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां गांजे की तस्करी से जुड़े लोगों और इसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

NSIT
Nsmch