LATEST NEWS

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

  • Weather Forecast
  • Weather Forecast: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

  • Today Panchang
  • Today Panchang: : सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण आज, जानें तिथि, नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

रेल लाइन पर हुआ दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 मजदूरों की रेलवे ट्रैक पर कटकर मौत, कई अन्य घायल

रेलवे लाइन पर हुए दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई जबकि इस हादसे में कई अन्य घायल हो गए. घटना के वक्त रेलवे ट्रैक पर 11 मजदूर मौजूद थे.

train accident
train accident- फोटो : news4nation

Train Accident : रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जबकि कई अन्य इस हादसे में घायल हो गए. यह दर्दनाक हादसा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर हुआ. यहां रेलवे ट्रैक पर आराम कर रहे दो मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यहां बताया कि यह घटना तड़के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा स्टेशनों के बीच दल्लीराजहरा-दुर्ग रेल मार्ग पर हुई। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ितों सहित करीब 11 मजदूर रेलवे ट्रैक पर पैदल कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि उनमें से पांच मजदूर आराम करने के लिए ट्रैक पर बैठ गए और उसी समय वहां एक मालगाड़ी आ गई। उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने चिल्लाकर अन्य लोगों को सचेत किया और भागने में सफल रहा, जबकि चार अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए।

Diarch GO

चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्लु राय (19) और कृष्णा (20) के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान अजय राय और विकास अमरान के रूप में हुई है, जो सभी मजदूर हैं और झारखंड के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।