LATEST NEWS

  • Rider Gulshan Kumar Murder Patna
  • Patna City News: दीदारगंज में चर्चित राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या, शुकुलपुर फोर लेन पर शव

  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर्ड मिले चिकन, मटन और पनीर
  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,

  • patna rajiv nagar land dispute bunty gop arrested
  • Patna News: राजीव नगर जमीन कब्जा मामले में कुख्यात बंटी गोप गिरफ्तार, फ़रार भू-माफियाओं पर कब कसेगा पुलिस

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल राजस्व रिकॉर्ड
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल

  • Bihar News :  दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली , पीपल के पत्ते पर उकेरी जीवंत तस्वीर
  • Bihar News : दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली ,

Chattisgarh News: मुठभेड़ में मारा गया आठ लाख का इनामी नक्सली,सुरक्षा बलों ने स्पेशल अभियान चलाकर बनाया शिकार

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने स्पेशल अभियान चलाकर एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली के सर पर आठ लाख का इनाम घोषित था। बता दें कि राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 145 नक्सली मारे जा चुके हैं।

Chattisgarh News: मुठभेड़ में मारा गया आठ लाख का इनामी नक्सल
मुठभेड़ में मारा गया आठ लाख का इनामी नक्सली- फोटो : SOCIAL MEDIA

Raipur: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। उसके सिर पर 8 लाख रुपए का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देर शाम जुगाड़ थाना क्षेत्र के मोतीपानी गांव के पास जंगल में हुई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की ई-30 इकाई की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर से 180 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में नक्सलियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद एक नक्सली का शव, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौके से बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान डिवीजनल कमेटी के सदस्य योगेश के रूप में हुई है, जिसके उपर 8 लाख रुपए का इनाम था।

Diarch GO