LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

  • Today Panchang
  • Today Panchang: : सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण आज, जानें तिथि, नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

  • Dussehra 2026
  • Dussehra 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: नौकरी, पैसा, परिवार और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का

DSP के प्यार में कारोबारी कंगाल!, ढाई करोड़ का झटका

DSP पर एक कारोबारी ने रिश्वत,ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित का दावा है कि पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उससे करोड़ों रुपये,महंगी गाड़ियां और कीमती गहने ऐंठ लिए

 DSP के प्यार में कारोबारी कंगाल!, ढाई करोड़ का झटका
DSP के प्यार में कारोबारी कंगाल!, ढाई करोड़ का झटका - फोटो : NEWS 4 NATION

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक कारोबारी दीपक टंडन ने महिला डीएसपी (DSP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी का दावा है कि डीएसपी ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उससे करोड़ों रुपये, महंगी गाड़ियां और कीमती गहने ऐंठ लिए। पीड़ित ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूत भी सौंपे हैं।

Diarch GO

दो करोड़ से अधिक की वसूली और होटल भी ऐंठा

पीड़ित कारोबारी दीपक टंडन के मुताबिक, उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से साल 2021 में हुई थी। धीरे-धीरे उनके रिश्ते गहरे होते गए, जिसके दौरान डीएसपी लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक का आरोप है कि उन्होंने डीएसपी को दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम दी, साथ ही 12 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी, सोने की चेन-टॉप्स और एक ब्रेसलेट जैसे महंगे गहने भी दिए। इसके अलावा, डीएसपी ने उनसे एक इनोवा क्रिस्टा कार भी ली। कारोबारी का यह भी दावा है कि डीएसपी ने रायपुर की वीआईपी रोड पर स्थित उनके एक होटल को भी अपने भाई के नाम करा लिया और बाद में 30 लाख रुपये खर्च करके उसे खुद के नाम पर करवा लिया।

शिकायत वापस न लेने पर जेल भेजने की धमकी

दीपक टंडन का आरोप है कि पैसों और सामान की वसूली के बाद डीएसपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगी थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि जब उन्होंने डीएसपी के खिलाफ शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया, तो महिला अधिकारी ने उन्हें फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। कारोबारी ने अपनी शिकायत के समर्थन में पुलिस को कई तरह के सबूत सौंपे हैं। यह पूरा मामला पुलिस विभाग के भीतर हलचल पैदा कर रहा है और उच्च अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच में जुट गए हैं।

NSIT
Nsmch

डीएसपी ने आरोपों को बताया निराधार साज़िश

इस पूरे मामले पर डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कारोबारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उन्हें बदनाम करने की एक साज़िश करार दिया है। डीएसपी ने कहा है कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कारोबारी के आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।