LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

Husband-Wife Fight: पति-पत्नी ने की लड़ाई और रेलवे को 3 करोड़ का घाटा पहुंचाया..हसबैंड हुआ सस्पेंड,हाईकोर्ट ने भी माना पत्नी साथ रहने लायक नहीं...

जब विशाखापट्टनम में रेलवे स्टेशन मास्टर अपनी ड्यूटी के दौरान फोन पर अपनी पत्नी के साथ बहस कर रहा था। विवाद के दौरान पति ने फोन पर "ओके" कह दिया। इस "ओके" शब्द को दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना करने का सिग्नल समझ लिया और ट्रेन गलत रूट पर चली ग

Husband-Wife Fight: पति-पत्नी ने की लड़ाई और रेलवे को 3 करोड
पति-पत्नी ने की लड़ाई से रेलवे को नुकसान- फोटो : freepik

Husband-Wife Fight: पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद ने एक रेलवे स्टेशन मास्टर की नौकरी और रेलवे को तीन करोड़ रुपए का भारी नुकसान पहुँचा दिया। इस मामले में हाईकोर्ट ने पत्नी के व्यवहार को "मानसिक क्रूरता" मानते हुए पति के तलाक की याचिका को मंजूर कर लिया है।

मामला क्या है?

यह घटना तब शुरू हुई जब विशाखापट्टनम में रेलवे स्टेशन मास्टर अपनी ड्यूटी के दौरान फोन पर अपनी पत्नी के साथ बहस कर रहा था। विवाद के दौरान पति ने फोन पर "ओके" कह दिया। इस "ओके" शब्द को दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना करने का सिग्नल समझ लिया और ट्रेन गलत रूट पर चली गई। इस गलती के कारण रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और स्टेशन मास्टर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

Diarch GO

शादी और विवाद का प्रारंभ

भिलाई की रहने वाली युवती की शादी 12 अक्टूबर 2011 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने पति को बताया कि उसका कॉलेज के लाइब्रेरियन के साथ अफेयर था, जो वह भूल नहीं पा रही है। पति ने इस बात की जानकारी पत्नी के पिता को दी और पिता ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

पति पर झूठे आरोप और दहेज प्रताड़ना का मामला

पत्नी ने पति और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया और पुलिस ने पति, उसके बुजुर्ग पिता, भाई, भाभी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके अलावा पत्नी ने अपने पति पर भाभी के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया, जबकि परिवार का कहना है कि भाभी ने मां की सभी रस्में निभाई थीं, क्योंकि उनकी मां का निधन 2004 में हो गया था।

NSIT
Nsmch

कोर्ट का फैसला: मानसिक क्रूरता का आधार

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनवाई में पाया कि पत्नी के व्यवहार ने पति के लिए मानसिक क्रूरता की स्थिति उत्पन्न की है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी द्वारा पति के परिवार के सदस्यों पर झूठे आरोप लगाने, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने और पति के खिलाफ झूठे संबंधों का आरोप लगाने जैसी हरकतें मानसिक प्रताड़ना की श्रेणी में आती हैं। कोर्ट ने तलाक की याचिका मंजूर करते हुए पति को तलाक का हकदार माना।

इस निर्णय के बाद पति को तलाक की अनुमति मिल गई है और इस मामले ने घरेलू विवादों में कानूनी सहायता की जरूरत और झूठे आरोपों से बचने के महत्व को भी रेखांकित किया है।