LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Railways: कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे का तोहफा, डेढ़ दर्जन ट्रेनों को दिया अस्थायी ठहराव

कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए 14 और 15 नवंबर को छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर और सोनपुर-बछवारा-बरौनी खंडों पर कुछ नियमित ट्रेनों को एक मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव दिया गया है

train

कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर सोनपुर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, पूर्व मध्य रेलवे ने 15 नवंबर को चार जोड़ी पैसेंजर मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, 14 और 15 नवंबर को कई नियमित ट्रेनों को सोनपुर, हाजीपुर, और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एक-एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को मेला स्थल तक पहुंचने में आसानी हो सके।


विशेष मेला स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 05270 सोनपुर-मुजफ्फरपुर मेला स्पेशल: यह ट्रेन 15 नवंबर को सोनपुर से रात 00:45 बजे रवाना होगी और हाजीपुर, घोसवर हाल्ट, सराय, बिठौली, भगवानपुर, बेनीपट्टी, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की और रामदयालुनगर पर ठहराव देते हुए 02:40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी सं. 05269 मुजफ्फरपुर-सोनपुर मेला स्पेशल (वापसी) : मुजफ्फरपुर से वापसी में यह ट्रेन 3:00 बजे रवाना होगी और उपरोक्त स्टेशनों पर रुकते हुए 4:40 बजे सोनपुर पहुंचेगी।


14 और 15 नवंबर को इन ट्रेनों का मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

14 नवंबर को ठहराव प्राप्त ट्रेनें:

  • गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस और 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस - रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेंगी।
  • गाड़ी सं. 13225 जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस और 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस - रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर पर ठहरेगी।

15 नवंबर को ठहराव प्राप्त ट्रेनें:

  • गाड़ी सं. 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस - रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेंगी। अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे 15507 दरभंगा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस भी इन स्टेशनों पर ठहरेंगी।

NSIT
Nsmch


सोनपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर ठहराव वाली अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें

सोनपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर 15 नवंबर को कई अन्य ट्रेनों का ठहराव होगा। जैसे, दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, और अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस