LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26: बिना ‘अपार आईडी’ नहीं मिलेगा एग्जाम में प्रवेश, जानें क्या है यह कार्ड और कैसे बनता है

Apaar ID: सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना ‘अपार आईडी’ के कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। जिन छात्रों के पास यह आईडी नहीं होगी, उनके नाम परीक्षा की लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

Apar ID

Apaar ID: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के पूरे शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया है। सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना ‘अपार आईडी’ (Apar ID) के कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। जिन छात्रों के पास यह आईडी नहीं होगी, उनके नाम परीक्षा की लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

तो आखिर अपार आईडी क्या है और क्यों जरूरी है?

सीबीएसई ने परीक्षा में धांधली और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अपार आईडी को अनिवार्य किया है। इसका फुल फॉर्म Automated Permanent Academic Account Registry है। यह एक यूनिक डिजिटल आईडी है जो छात्र के पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखती है। इसमें छात्र का रिजल्ट, अंकों का विवरण, एडमिशन डिटेल्स और अन्य जरूरी शैक्षणिक जानकारी शामिल होती है। इसे सरकार की ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

अपार आईडी क्यों जरूरी है:

इस डिजिटल आईडी की मदद से किसी भी छात्र का अकादमिक रिकॉर्ड देश के किसी भी कोने से आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इससे न केवल बोर्ड परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि छात्रों को भविष्य में कॉलेज एडमिशन और सरकारी स्कॉलरशिप जैसी प्रक्रियाओं में भी आसानी होगी।

कैसे बनाएं अपार आईडी:

अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है—

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।

ऐप में जाकर मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।

सर्च बॉक्स में “Apar ID” टाइप करें।

इसके बाद अपने आधार नंबर से वेरिफिकेशन करें।

एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम आदि भरें।

फिर रोल नंबर/एनरोलमेंट नंबर, एडमिशन ईयर और बोर्ड का नाम चुनें।

सबमिट करने के बाद आपकी अपार आईडी जनरेट हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

इस डिजिटल आईडी को छात्र भविष्य में भी उपयोग कर सकते हैं। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके स्कूल के प्रत्येक छात्र की अपार आईडी समय पर बन जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी को परेशानी न हो।

NSIT
Nsmch