LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

UPSC IES-ISS 2026 का बिगुल, 44 पदों पर सुनहरा मौका, 3 मार्च तक करें आवेदन, CSE के लिए 3 दिन की करेक्शन विंडो भी खुली

UPSC:करियर की बुलंदियों को छूने का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है।....

UPSC IES ISS 2026 Notification Out 44 Posts Apply by March 3
UPSC IES-ISS 2026 का बिगुल- फोटो : social Media

UPSC:करियर की बुलंदियों को छूने का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग  ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज  और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विसेज  परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 44 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2026 मुकर्रर की गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत IES में 16 और ISS में 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह परीक्षा देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में शुमार है, जहां चयनित अभ्यर्थी नीति निर्माण और आर्थिक- सांख्यिकीय विश्लेषण में अहम भूमिका निभाते हैं।

Diarch GO

आयु सीमा:

अभ्यर्थी की उम्र 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता:

IES के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/व्यावहारिक अर्थशास्त्र/व्यवसाय अर्थशास्त्र/अर्थमिति में स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch

ISS के लिए स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में स्नातक या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री आवश्यक है।

आवेदन शुल्क:

सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित है, जबकि महिला, SC/ST और PwBD अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन:

उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, विवरण भरें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें।

इसी बीच UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2026 के लिए भी अहम सूचना जारी की है। आवेदन में त्रुटि करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तीन दिनों की करेक्शन विंडो खोली जाएगी। यह विंडो आवेदन की अंतिम तिथि के अगले दिन से सक्रिय होगी और तीसरे दिन शाम 6 बजे बंद कर दी जाएगी।

इस दौरान अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, फोटो-सिग्नेचर और कुछ मामलों में परीक्षा केंद्र की वरीयता में संशोधन कर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी सूरत में सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और करेक्शन विंडो का लाभ जरूरत पड़ने पर अवश्य उठाएं।