LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

UPSC Prelims Result 2025: UPSC CSE Prelims 2025 का CSE रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें तुरंत चेक

UPSC Prelims Result 2025: UPSC CSE Prelims 2025 का परिणाम जारी हो गया है। जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट, क्या है डायरेक्ट लिंक, और मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्या करें तैयारी।

UPSC Prelims Result 2025:

UPSC Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना परिणाम PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में लगभग 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, और यह परीक्षा कुल 979 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग ने केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर सूचीबद्ध किए हैं। यह रिजल्ट मेरिट लिस्ट नहीं है, बल्कि एक क्वालिफाइंग सूची है जो मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रता देती है।

जानिए प्रारंभिक चरण की भूमिका

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण में दो पेपर होते हैं। पहले General Studies Paper-I: इसके आधार पर ही मेरिट तय की जाती है।CSAT (Civil Services Aptitude Test – Paper-II): यह क्वालिफाइंग नेचर का पेपर होता है, जिसमें 33% अंक अनिवार्य होते हैं।ध्यान दें कि प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम चयन (Final Merit) में शामिल नहीं किए जाते हैं। यह केवल एक छंटनी परीक्षा है, जिसके बाद सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठ सकते हैं।

Diarch GO

PDF में क्या है और कैसे करें चेक?

परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है।इसमें केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।नाम या अंक इस चरण पर सार्वजनिक नहीं किए जाते।

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

“Written Result – Civil Services Preliminary Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें।

NSIT
Nsmch

PDF फाइल डाउनलोड करें।

अपने रोल नंबर को सर्च करें (Ctrl + F दबाएं)।

सफल उम्मीदवारों के लिए अगला कदम: DAF फॉर्म और Mains तैयारी

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें अब आयोग द्वारा जारी DAF (Detailed Application Form) भरना होगा। इसकी तिथि और समयबद्ध प्रक्रिया जल्द ही आयोग द्वारा घोषित की जाएगी।

DAF भरने से पहले जरूरी बातें

अपने प्रमाणपत्र (शैक्षणिक, पहचान, आरक्षण आदि) तैयार रखें।फॉर्म में दी गई सूचनाएं सत्य और सटीक हों।किसी भी गलती से मुख्य परीक्षा में शामिल होने से रोका जा सकता है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

अपने रोल नंबर और रिजल्ट PDF को सुरक्षित रखें।DAF और Mains की तिथि के लिए UPSC वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।Mains परीक्षा के लिए विषयों की तैयारी तुरंत शुरू करें क्योंकि समय सीमित है।उत्तर लेखन (Answer Writing Practice) पर विशेष ध्यान दें।