LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

UPSC CDS 1 परीक्षा 2025 के लिए हॉल टिकट जारी, जानें परीक्षा की तारीख और टाइमिंग

UPSC CDS 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल को तीन शिफ्टों में होगा।

UPSC CDS 1 परीक्षा 2025 के लिए हॉल टिकट जारी, जानें परीक्षा

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवार अब अपने सपने की पहली सीढ़ी चढ़ने के बेहद करीब हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एडमिट कार्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी तुरंत लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसे सुरक्षित रखें, क्योंकि यह दस्तावेज परीक्षा केंद्र में एंट्री पास की तरह काम करेगा।

CDS एडमिट कार्ड में क्या खास है?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी गई है जैसे:

नाम और रोल नंबर

माता-पिता का नाम

परीक्षा केंद्र और शहर

शिफ्ट का समय

जरूरी निर्देश और नियम

कैसे करें UPSC CDS 1 Admit Card डाउनलोड?

1. वेबसाइट पर जाएं: upsconline.gov.in

2. 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें

3. ‘CDS 1 Admit Card 2025’ लिंक चुनें

4. निर्देश पढ़ें और ‘Yes’ पर क्लिक करें

5. रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

6. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकालें

13 अप्रैल को देशभर में होगी परीक्षा, 3 शिफ्टों में होगा आयोजन

CDS 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 13 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर तीन अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

 1st Shift: सुबह 9:00 – 11:00 बजे

 2nd Shift: दोपहर 12:30 – 2:30 बजे

 3rd Shift: शाम 4:00 – 6:00 बजे