LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट जल्द, NTA की वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का परिणाम जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता पाने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में कटऑफ लागू होग

UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट जल्द, NTA की वेबसाइट पर चेक करें

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 3 से 27 जनवरी 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। लाखों उम्मीदवार अब रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी UGC NET Result 2024 की घोषणा कर सकती है। नतीजे NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स भरकर रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NTA द्वारा रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। ध्यान दें कि फाइनल आंसर की के बाद कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

रिजल्ट चेक करने के आसान कदम

  1. ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर LATEST NEWS में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप चेक कर सकते हैं।
  5. साथ ही, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम से उम्मीदवार JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, वे पीएचडी में प्रवेश के लिए भी क्वालीफाई हो सकते हैं। प्रत्येक कैटेगरी के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया जाएगा, और उम्मीदवार वही कैटेगरी क्वालीफाई माने जाएंगे जिसमें वे तय अंक प्राप्त करेंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि वे रिजल्ट और एग्जाम से जुड़ी अपडेट समय पर प्राप्त कर सकें।

NSIT
Nsmch