LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

SSC GD 2025 आंसर की जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो तय तिथि तक ₹100 प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

SSC GD 2025 आंसर की जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड और आपत्ति

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 4 फरवरी से 25 फरवरी तक संपन्न हो चुकी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब आयोग जल्द ही SSC GD Answer Key 2025 जारी करने वाला है। अभ्यर्थी इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की से मिलान और ऑब्जेक्शन का मौका
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर संदेह होता है, तो वे ऑब्जेक्शन (आपत्ति) दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

Diarch GO

SSC GD Answer Key 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  2. "SSC GD Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करें।

अंकों की गणना ऐसे करें:
SSC GD परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे।

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे।
  • गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  • संभावित स्कोर = (सही उत्तर × 2) - (गलत उत्तर × 0.25)

NSIT
Nsmch

फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद SSC फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी आधार पर परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। जो अभ्यर्थी कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण के लिए चयनित होंगे।

अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि SSC GD आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेट रहें।