LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

UPPSC परीक्षा 2025 में सीटें घटीं, लेकिन मौका बाकी, जल्द करें आवेदन

UPPSC ने PCS, ACF और RFO परीक्षा 2025 के लिए 200 पदों पर भर्ती निकाली है। 20 फरवरी से 24 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर आवेदन करें।

UPPSC
UPPSC - फोटो : UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा, सहायक वन संरक्षक (ACF) एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) सेवा परीक्षा 2025 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिक्तियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल जहां 220 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, वहीं इस बार 200 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या में बदलाव संभव है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 24 मार्च तक आवेदन शुल्क भी भर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 2 अप्रैल 2025 तक दी जाएगी। आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पूरी की जा सकेंगी।

Diarch GO

पीसीएस 2025 भर्ती के तहत सब रजिस्ट्रार, अभियोजन अधिकारी (परिवहन), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, वरिष्ठ व्याख्याता, केमिस्ट, प्रबंधन अधिकारी समेत कई अन्य सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कुछ खास पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जैसे सब रजिस्ट्रार के लिए लॉ की डिग्री, ऑडिट ऑफिसर के लिए बीकॉम और केमिस्ट के लिए एमएससी।

इस परीक्षा के लिए आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 125 रुपये, एससी/एसटी को 65 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये देने होंगे।

NSIT
Nsmch

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 में तीन चरणों की चयन प्रक्रिया होगी, जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।