LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Sarkari Naukri: इस राज्य में बंपर पुलिस भर्ती, 8,500 कांस्टेबल और SI की होगी नियुक्ति

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश पुलिस जल्द ही बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है। इस बात की घोषणा राज्य के सीएम मोहन यादव ने होली मिलन समारोह के दौरान की।

police

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 मार्च 2025 को उज्जैन में घोषणा की कि राज्य में 8,500 पुलिस कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह घोषणा उज्जैन पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान की, जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों की होली खेली और मिठाई बांटी।

सीएम यादव ने कहा कि राज्य में पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां की जा रही हैं। सरकार पहले ही 6,600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती कर चुकी है और अब नई भर्तियों से युवाओं को रोजगार मिलेगा और साथ ही राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हर जिले में पुलिस बैंड को फिर से शुरू किया गया है और इसके लिए नए पद सृजित किए गए हैं। पुलिस बैंड को 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर प्रस्तुति देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सीएम ने पुलिसकर्मियों की निष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, "जब पूरा देश त्यौहार मना रहा होता है, तब पुलिसकर्मी अपना कर्तव्य निभाकर समाज की सुरक्षा में लगे होते हैं।"

Diarch GO

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस की सेवा को याद करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार पुलिसकर्मियों के लिए मकान खरीदने की प्रक्रिया को आसान बना रही है, ताकि उनके रहने की स्थिति में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और इसके लिए जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।