LATEST NEWS

  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल कार्रवाई
  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल

  • Bihar MLC Election news
  • बिहार विधान परिषद चुनाव:एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बिक्रम प्रखंड में जोरदार जनसंपर्क, अतुल कुमार ने की अपील

  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम ने किया सम्मानित, जमकर की सराहना
  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम

  • मोहिउद्दीननगर और बेतिया की घटना को लेकर डीजीपी से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, पुलिस कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
  • मोहिउद्दीननगर और बेतिया की घटना को लेकर डीजीपी से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, पुलिस कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में निकलने वाली है बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 15000 पद, जानें डिटेल

बिहार होमगार्ड में 15,000 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। रोस्टर क्लीयरेंस जारी हो चुका है, जल्द ही आवेदन शुरू होंगे। 19-40 वर्ष की आयु वाले 10वीं/12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

sarkari naukri

बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार होमगार्ड विभाग (Bihar Home Guard Department) की ओर से 15,000 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर रोस्टर क्लियरेंस का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इस भर्ती के तहत बिहार होमगार्ड के 15,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। ऐसे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक और शानदार मौका है।

इस भर्ती के लिए आधिकारिक शैक्षणिक योग्यता की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की जा सकती है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। 

Diarch GO

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसके प्रकाशित होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर नज़र बनाए रखें और समय रहते आवेदन करें। बिहार सरकार के इस फैसले से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलने वाला है। ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक अधिसूचना का इंतज़ार करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें।