LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Job Alert:सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी! AIIMS पटना में कई पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी 2.15 लाख तक

एम्स पटना ने नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, सीनियर सैनिटेशन ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 30 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Patna
AIIMS Patna- फोटो : AIIMS Patna

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 से लेकर ₹2,15,900 तक आकर्षक वेतन मिलेगा।

एम्स पटना की ओर से जारी भर्ती में ग्रुप ए, बी और सी के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग अधीक्षक, चीफ लाइब्रेरियन, चीफ डाइटीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड I, सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट), प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, सीनियर सैनिटेशन ऑफिसर और मैनिफोल्ड टेक्नीशियन जैसे पदों पर की जाएगी। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्वायत्त निकायों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पुलिस, सशस्त्र बलों या अर्धसैनिक बलों में कार्यरत अधिकारी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक अनुभव और योग्यता भी होनी चाहिए।

भर्ती के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 से लेवल-13 के तहत ₹29,200 से लेकर ₹2,15,900 तक का वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार अलग-अलग होगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए अपना आवेदन भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता है: महानिदेशक (प्रशासन), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना, फुलवारीशरीफ, पटना - 801507, बिहार।

भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना 10 फरवरी 2025 को जारी की गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा। अंतिम मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

एम्स पटना में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है, खासकर उन लोगों के लिए जो चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें। अधिक जानकारी और विस्तृत अधिसूचना के लिए एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।