LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Sarkari Naukari: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, 4858 नए पदों का होगी डॉयरेक्ट भर्ती!

Sarkari Naukari: नीतीश सरकार ने विभिन्न विभागों में कुल 4858 नए पदों का सृजन करने का निर्णय लिया है।

Bihar jobs 2025
चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा- फोटो : social Media

Sarkari Naukari:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के विकास और सुशासन को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में  विभिन्न विभागों में 4858 नए पदों का सृजन को मंजूरी दी गई है। 

4858 नए पदों का सृजन

राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कुल 4858 नए पदों का सृजन करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि यह पद लगभग 11 विभागों में सृजित किए गए हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सरकारी कामकाज में तेजी आएगी।

Diarch GO

पुल मेंटेनेंस पॉलिसी को स्वीकृति

मंत्रिमंडल ने प्रदेश में पुलों के बेहतर रखरखाव के लिए 'पुल मेंटेनेंस पॉलिसी' को मंजूरी दे दी है। इस नीति के लागू होने के बाद पुलों का रखरखाव अधिक नियमित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा, जिससे उनकी दीर्घायु सुनिश्चित होगी और आवागमन सुगम रहेगा।

जलापूर्ति योजना: आरा, सिवान और सासाराम में जलापूर्ति योजना के लिए 328 करोड़ रुपये की योजना को भी स्वीकृति मिली है। इससे इन शहरों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

NSIT
Nsmch

जीविका दीदियों को मिला नया जिम्मा

मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के कपड़ों को तैयार करने का जिम्मा जीविका दीदियों को सौंपने का निर्णय लिया है। इस पहल से जीविका दीदियों को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही, पोशाक की दर में वार्षिक पांच प्रतिशत की वृद्धि भी होगी।