LATEST NEWS

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, महिला दारोगा पुष्पा समेत 5 गिरफ्तार, तस्करों की फायरिंग की रची

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

  • Mother and Newborn Die
  • Bihar News: प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों नें शव रखकर सड़क किया

SAI Recruitment 2025: खेल-खेल में पाएं सरकारी नौकरी, 1.5 लाख तक मिलेगी सैलरी... जानें डिटेल्स

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) हेड कोच और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 है। sportsauthorityofindia.nic.in पर आवेदन करें।

sarkari naukri

SAI Recruitment 2025: अगर आप खेल जगत से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने हेड कोच और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट-लीड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। SAI की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया जारी है।

SAI के तहत इस भर्ती अभियान में हेड कोच (बॉक्सिंग), हेड कोच (जूडो) और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट-लीड (मल्टी-डिसिप्लिन) समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में अनुभव और जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, जिसकी विस्तृत जानकारी SAI के आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। खासकर स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट-लीड के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।

Diarch GO

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹1,00,000 से ₹1,50,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना होगा। आवेदन जमा करने का पता है: निदेशक, खेल और युवा मामले निदेशालय, जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम, वेल्लायमबलम, तिरुवनंतपुरम, केरल-695033।

भारतीय खेल प्राधिकरण में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं तो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि यह मौका हाथ से न निकल जाए। अधिक जानकारी के लिए sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 है, इसलिए देर न करें और जल्दी से आवेदन करे। 

NSIT
Nsmch