LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

RRB NTPC भर्ती 2024: जल्द जारी होगी परीक्षा तिथि, जानें लेटेस्ट अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC भर्ती 2024 की परीक्षा तिथि घोषित कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

RRB NTPC भर्ती 2024: जल्द जारी होगी परीक्षा तिथि, जानें लेटे

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC भर्ती परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RRB NTPC Exam Date की घोषणा जल्द की जा सकती है। परीक्षा तिथि से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ (rrbcdg.gov.in) की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और करेक्शन विंडो

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से 27 अक्टूबर 2024 तक चली थी। इसके बाद, उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक आवेदन में सुधार का अवसर दिया गया था।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अपडेट

  • एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

  • NSIT
    Nsmch

    अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11,558 पदों पर भर्तियां की जाएंगी:

  • अंडर ग्रेजुएट पोस्ट: 3,445 पद

    • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद

    • अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट: 361 पद

    • ट्रेन क्लर्क: 72 पद

    • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2,022 पद

  • ग्रेजुएट पोस्ट: 8,113 पद

    • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,144 पद

    • मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक: 1,736 पद

    • वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट: 732 पद

    • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507 पद

    • स्टेशन मास्टर: 994 पद

अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के CBT-2 परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी हैं:

  • ALP भर्ती CBT-2: 19 मार्च 2025

  • JE भर्ती टियर-2: 20 मार्च 2025

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें।