LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी के लिए 32,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के तहत ग्रुप डी के लिए 32,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी के लिए 32,000 से अधिक पदों

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के तहत लेवल 1 के लिए 32,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 को शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को उस जोन का चयन करना होगा, जहां से वे फॉर्म भरना चाहते हैं। इसके बाद रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट नंबर 08/2024 पर क्लिक करें और “ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर जाएं। फिर, अभ्यर्थी को rrbapply.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा और होमपेज पर “अप्लाई” लिंक पर क्लिक करना होगा।

अगर अभ्यर्थी पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो “क्रिएट एन अकाउंट” पर क्लिक करें। यदि पहले से ही अकाउंट है, तो “पहले से ही अकाउंट है” पर जाएं। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी विवरण सही से भरें, ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करें, और आधार कार्ड को वेरिफाई करें (अगर आधार नहीं है तो वैकल्पिक दस्तावेज़ दिए गए हैं)। इसके बाद, वेबसाइट पर लॉग इन करें, आवेदन फॉर्म में सभी विवरण भरें, जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज़ अपलोड करें।

अंतिम चरण में, 10वीं की मार्कशीट, फोटो और हस्ताक्षर को सही साइज में अपलोड करें (30KB से 70KB) और फिर आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

NSIT
Nsmch

वेतन और भत्ते
रेलवे ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती ₹18,000 प्रति माह की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें डीए, एचआरए, मेडिकल, मकान किराया, और महंगाई भत्ता जैसे भत्ते भी मिलेंगे। इस प्रकार, चयनित उम्मीदवारों की इन-हैंड सैलरी लगभग ₹23,000 से ₹26,000 प्रति माहहोगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें और अपनी तैयारी जारी रखें।