LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा परिणाम जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जबकि आरआरबी ने परिणाम की तारीख का ऐलान नहीं किया है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा परिणाम इस महीने घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चे

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा परिणाम जल्द, जानें लेटेस्

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

परीक्षा की जानकारी: पिछले साल 25 से 29 नवंबर 2024 के बीच आयोजित असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 परीक्षा के बाद, 5 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद, उम्मीदवारों को 5 दिनों के भीतर आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिला था, और अब सभी की निगाहें परिणाम पर हैं।

रिजल्ट कैसे चेक करें:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (उदाहरण के लिए, आरआरबी चंडीगढ़: rrbcdg.gov.in).
  2. 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
  3. 'सहायक लोको पायलटों के लिए प्रथम चरण सीबीटी का सीईएन -01/2024 परिणाम' पर क्लिक करें।
  4. परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18,799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परिणाम के बाद, अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा। इसके अलावा, रेलवे ने हाल ही में ग्रुप डी के 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2025 है।

NSIT
Nsmch