LATEST NEWS

  • Kolkata Durga Puja Stampede
  • Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा में मौत का तांडव, पंडाल में भगदड़ से 20 की

  • Navratri Day 8 Rituals
  • Sharad Navratri Mahashtami: महाष्टमी पर माँ महागौरी के दिव्य दर्शन से बरसती है धन-ऐश्वर्य की वर्षा, समस्त पापों

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

RPF कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड और महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी आरआरबी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने इस परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसका नोटिफिकेशन आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित होगी और पूरे देश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा से 10 दिन पहले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे वेबसाइट से लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे आवश्यक जानकारी दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना इन दोनों के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

NSIT
Nsmch