LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Job: एयरपोर्ट पर इस दिन खुलेगा नौकरी का पिटारा , युवाओं को मिल रहा उड़ान का सुनहरा मौका, इतने रुपये होगी सैलरी, पहुंचें यहां

Bihar Job:पूर्णिया एयरपोर्ट जहां एक ओर आसमान में उड़ानों की तैयारी में जुटा है, वहीं जमीन पर बेरोजगार युवाओं को नई उम्मीदें भी दे रहा है। यहां विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है...

Bihar Job
नौकरी का पिटारा- फोटो : social Media

Bihar Job:पूर्णिया एयरपोर्ट जहां एक ओर आसमान में उड़ानों की तैयारी में जुटा है, वहीं जमीन पर बेरोजगार युवाओं को नई उम्मीदें भी दे रहा है। सीमांचल के युवाओं के लिए यह ख़बर किसी खुशबूदार झोंके की तरह हैअब नौकरी भी आपके शहर में, और वो भी एयरपोर्ट जैसी प्रतिष्ठित जगह पर।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में, जिला नियोजनालय, पूर्णिया द्वारा एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य Agile Airport Services Pvt. Ltd. के तहत 28 पदों पर सीधी बहाली करना है।

इस जॉब कैंप का आयोजन 4 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। स्थान है संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, आईटीआई कैंपस, बियाड़ा मरंगा, पूर्णिया।

पूर्णिया जिला नियोजन पदाधिकारी  ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नियुक्तियाँ एयरपोर्ट के रखरखाव, संचालन और साफ-सफाई से संबंधित होंगी। यानी, यह वर्दी भले साधारण हो, लेकिन ज़िम्मेदारी एयरपोर्ट की गरिमा को सँभालने की होगी।28 सीटें—28 संभावनाएं और सबसे बड़ी बात, इसके लिए किसी बड़ी डिग्री की दरकार नहीं है।

NSIT
Nsmch

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष

वेतनमान: ₹20,000 तक मासिक

चयन प्रक्रिया: सीधी भर्ती (डायरेक्ट सेलेक्शन)

यानी यह अवसर उन तमाम युवाओं के लिए है, जो अब तक डिग्रियों की दौड़ में पीछे रह गए थे, पर मेहनत और अनुशासन से अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

जिन उम्मीदवारों को इस सुनहरे मौक़े की तलाश थी, उन्हें चाहिए कि तय समय पर बायोडाटा, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ कैंप स्थल पर उपस्थित हों।यह महज़ एक जॉब कैंप नहीं, बल्कि ग़रीबी और बेरोज़गारी से लड़ने का एक सीधा रास्ता है। सीमांचल के युवा अब मेट्रो शहरों की ओर पलायन के बजाय, अपने ही शहर में सेवा और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।जहाँ एक तरफ़ पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण अपने अंतिम चरण में है, वहीं अब स्थानीय युवाओं को वहां रोज़गार का टिकिट मिलना शुरू हो गया है।