LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Panorama Sports Season -7 : वालीबॉल में जवाहर हाईस्कूल ने पूर्णिया जिला स्कूल को हराया, बॉस्केट बॉल में दिखा उर्स लाइन और सेंट पीटर्स के इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिखा कड़ा मुकाबला

Panorama Sports Season -7 : वालीबॉल में जवाहर हाईस्कूल ने पू

PURNIA : पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के प्रथम चरण में के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स  संजीव मिश्रा ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेत्र रोगी विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉ राजन आनंद, सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल के प्राचार्य सिस्टर बंदिता, सेंट मोसेस स्कूल के प्राचार्य, डी ए भी स्कूल के शिक्षक पटनायक एवं सेना, पुलिस सेवा में जानें वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने वाले  मूली मनोहर को पौधा,शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 प्रथम चरण के द्वितीय दिन पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स  संजीव मिश्रा ने वॉलीबॉल बालक वर्ग जिला स्कूल बनाम जवाहर हाई स्कूल गुलाब बाग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारा और सौंदर्य सिखाती है । और अपने समाज के लिए कुछ करने का अवसर प्रदान करती है।

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता जवाहर  हाई स्कूल गुलाब बाग ने जिला स्कूल पूर्णिया को 2-0 से हराया। वहीं वालीबॉल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल ने उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2-0 से हराया।  वालीबॉल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल ने उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2-1 से हराया।

NSIT
Nsmch

जबकि  बास्केटबॉल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 25-05 हराया।  बास्केटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल ने सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल को 11-02 से हराया।

  इसी तरह  अंडर -17 बैडमिंटन बालिका वर्ग में मौक्षदा ने जेवा एजाज को 15-08,15-11 से हराया। अंडर-13 बालिका वर्ग में मेधा  पांडेय ने विधि जयपुरिया 15-09,16-15,18-16  से हराया । वहीं  अंडर -17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार बनाम हिमांशु के बीच मुकाबला खेला। हिमांशु कुमार ने 15-03,15-07 से जीता।

 इस अवसर पर उपस्थित आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, विकास कुमार, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चन्दन कुमार, मिथिलेश राय, मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, राजीव कुमार, अमृत साजन, राजू कामती, भावना कुमारी, अराधना कुमारी सिंह, खुशी कुमारी आदि उपस्थित थे।