LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Punjab Police Constable Recruitmen: 1746 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज़ स

Punjab Police Constable Recruitmen: 1746 पदों के लिए आवेदन प

पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और शैक्षिक योग्यता

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • पूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग – ₹1150
  • SC/ST/BC/OBC (केवल पंजाब राज्य के) – ₹650
  • पंजाब के एक्स-सर्विसमैन – ₹500

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900/- प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा – इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) – उम्मीदवारों की फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा।
  3. शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) – ऊंचाई और अन्य शारीरिक मानकों की जांच होगी।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं मार्कशीट)

कैसे करें आवेदन?

  1. पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (punjabpolice.gov.in) पर जाएं।
  2. करियर सेक्शन में "Punjab Police Constable Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज़ अपलोड करें
  4. ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें
  5. फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू – 21 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि – जल्द घोषित की जाएगी