LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Success Story: 500 रुपए पेंशन, 27 लाख का लोन... फिर भी इस लड़की ने किया NEET में टॉप!

राजस्थान की प्रेरणा ने अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए NEET 2023 में सफलता हासिल की। ​​पिता के निधन और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने 10-12 घंटे पढ़ाई की। पहले प्रयास में मिली सफलता बेटियों की ताकत का प्रतीक है।

Success Story

Success Story: संघर्ष, मेहनत और जुनून अगर साथ हो तो कोई भी मुश्किल आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। ये कहानी है प्रेरणा की, जिसने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए तमाम मुश्किलों को पार किया और NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) 2023 में बड़ी सफलता हासिल की।

राजस्थान के कोटा में अपने भाई-बहनों के साथ रहकर NEET की तैयारी कर रही प्रेरणा को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उसके पिता का अचानक निधन हो गया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब थी, लेकिन पिता के जाने के बाद और भी खराब हो गई। परिवार पर 27 लाख रुपये का कर्ज था और घर चलाने के लिए सिर्फ 500 रुपये की पेंशन का सहारा था। ऐसे में प्रेरणा के लिए डॉक्टर बनने का सपना दूर होता जा रहा था, लेकिन उसने हार नहीं मानी।

प्रेरणा अपने पूरे परिवार के साथ एक छोटे से कमरे में रहती थी, जहाँ पढ़ने के लिए उचित जगह भी नहीं थी। इसके बावजूद, वह हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई करती थी, कई रातें बिना सोए बिताती थी, लेकिन कभी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुई। उसका एक ही लक्ष्य था- अपने पिता के सपने को पूरा करना।

तमाम मुश्किलों के बावजूद प्रेरणा ने NEET परीक्षा 2023 के पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। यह सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष और हिम्मत की मिसाल है। प्रेरणा की यह जीत उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो किसी भी वजह से हिम्मत हारने लगते हैं।

NSIT
Nsmch

प्रेरणा की कहानी इस बात का सबूत है कि अगर बेटियों को सही मौका और प्रोत्साहन मिले, तो वे किसी भी मुश्किल को पार कर सकती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से साबित कर दिया कि अगर आपके इरादे मजबूत हैं, तो हालात कितने भी खराब क्यों न हों, आपको सफलता जरूर मिलेगी।