LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

Sarkari Naukari: क्या आप तैयार हैं? बिहार में 8093 लिपिक पदों पर भर्ती की तैयारी,फॉर्म भरने के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेज, बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी

Sarkari Naukari: बिहार सरकार की ओर से लगातार विभिन्न विभागों में रिक्तियां निकल रही हैं। इस बार पंचायती राज विभाग में निम्न वर्गीय लिपिक (क्लर्क) के लिए 8093 पदों पर नियुक्ति अगले माह की जाएगी। ...

Sarkari Naukari
बिहार में 8093 लिपिक पदों पर भर्ती की तैयारी- फोटो : social Media

Sarkari Naukari: बिहार सरकार की ओर से लगातार विभिन्न विभागों में रिक्तियां निकल रही हैं। इस बार पंचायती राज विभाग में निम्न वर्गीय लिपिक (क्लर्क) के लिए 8093 पदों पर नियुक्ति अगले माह की जाएगी। इन पदों पर भर्ती बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के माध्यम से की जाएगी और नियुक्ति पंचायत स्तर पर होगी।

राज्य के 8054 ग्राम पंचायतों में एक-एक लिपिक पद स्वीकृत है। लिपिक पद के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी संकाय से इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार सभी श्रेणियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा और अन्य शर्तें सामान्य प्रशासन विभाग के मानकों के अनुसार होंगी।

IBPS क्लर्क भर्ती 2024: आवेदन 1 अगस्त से

बैंकिंग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 21 अगस्त तक ऑनलाइन होगी।

IBPS ने परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी जारी की हैं।

प्रारंभिक परीक्षा: 1 अक्टूबर 2024

मुख्य परीक्षा: 1 नवंबर 2024

आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

हालांकि आयोग ने रिक्तियों की संख्या घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि लगभग 5000 पदों पर भर्ती होगी। पिछले साल 6000 से अधिक पदों पर नियुक्ति हुई थी।

शुल्क:जनरल/OBC/EWS अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपये

SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 175 रुपये

अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 बिहार के अभ्यर्थियों के लिए यह दोहरी खुशखबरी है। एक ओर पंचायत स्तर पर क्लर्क की भारी संख्या में भर्तियां होंगी, वहीं बैंकिंग क्षेत्र में भी अच्छी संख्या में नियुक्तियां होने की संभावना है।