LATEST NEWS

  • IAS Thiyagarajan S.M. Appointed Director in Ministry of Cooperation
  • कौन है IAS अधिकारी त्यागराजन एस.एम.? बिहार से केंद्र तक का सफर, अब बने सहकारिता मंत्रालय में निदेशक

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

Bihar Sarkari Naukri: खुशखबरी! बिहार में बंपर बहाली शुरु, अब इन विभागों में नौकरी की बहार,इस दिन से शुरु होगी प्रक्रिया

Bihar Sarkari Naukri: चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सक और दंत चिकित्सक,फार्मासिस्ट के साथ सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी।

Bihar Sarkari Naukri
बिहार में बंपर बहाली- फोटो : social Media

Bihar Sarkari Naukri:  बिहार में 5098 पदों पर चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सक और दंत चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।  चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों के लिए कुल 5,098 पद भरे जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य पेशेवरों की कमी को दूर करना है।

चिकित्सा अधिकारी: 3,623 पद

सामान्य चिकित्सक: 667 पद

दंत चिकित्सक: 888 पद

बिहार में 5098 पदों पर चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सक और दंत चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में  प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि बिहार के सभी जिलों में चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 5098 पदों में से चिकित्सा अधिकारी के 3623, सामान्य चिकित्सक के 667 और दंत चिकित्सक के 888 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है।चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों के अलावा, 2,473 फार्मासिस्ट पद भी भरे जाएंगे।

Diarch GO

वहीं बिहार के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 1711 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, विधानसभा में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में  प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने दी। 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में 195 प्राध्यापक, 377 सह प्राध्यापक और 385 सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग को आवश्यक अधियाचना भेजी गई है। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेजों में विजिटिंग प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।