LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar government job: केंद्रीय विद्यालय संगठन में डिप्टी कमिश्नर बनने का सुनहरा मौक़ा, 2 लाख तक सैलरी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Bihar government job:केंद्रीय विद्यालय संगठन ने डिप्टी कमिश्नर के पद पर डायरेक्ट भर्ती का ऐलान किया है। बिना लिखित परीक्षा, सिर्फ़ योग्यता के आधार पर यह मौक़ा, शायद ही किसी के हिस्से दोबारा आए।

post of KVS Deputy Commissioner
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने डिप्टी कमिश्नर के पद पर डायरेक्ट भर्ती - फोटो : social Media

Bihar government job: नौकरी की दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि अच्छे मौक़े बार-बार दस्तक नहीं देते। और सच भी यही है। इस वक़्त जो दरवाज़ा खुला है, वह उन ख़्वाब देखने वालों के लिए है जो अपनी क़ाबिलियत से नया मुक़ाम हासिल करना चाहते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने डिप्टी कमिश्नर के पद पर डायरेक्ट भर्ती का ऐलान किया है। बिना लिखित परीक्षा, सिर्फ़ तजुर्बा और योग्यता के आधार पर यह मौक़ा, शायद ही किसी के हिस्से दोबारा आए। आवेदन की आख़िरी तारीख़ है 23 सितंबर 2025।

इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को महीने का वेतन दो लाख रुपये तक मिलेगा। लेकिन यह सिर्फ़ सैलरी नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और इज़्ज़त का दर्जा भी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, जो शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत काम करता है, तालीमी दुनिया में अपनी पहचान और साख रखता है।

डिप्टी कमिश्नर बनने के लिए सिर्फ़ डिग्री काफ़ी नहीं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड या एमएड कम से कम 50 फ़ीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कम से कम तीन साल का तजुर्बा होना ज़रूरी है, और यह अनुभव पे लेवल-12 पर होना चाहिए। यह अनुभव केंद्रीय या राज्य सरकार, अथवा किसी स्वायत्त संगठन में हासिल किया गया हो।

साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान का अनुभव, शिक्षकों और प्रशासकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का हुनर और कंप्यूटर एप्लीकेशन की जानकारी अपेक्षित है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेज़ी—दोनों भाषाओं में दक्ष होना चाहिए। उम्र की कड़ी भी यहाँ रखी गई है: अधिकतम सीमा 50 साल। हालांकि, केवीएस के कर्मचारी और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

NSIT
Nsmch

इस भर्ती की ख़ास बात यह है कि आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफ़लाइन है। उम्मीदवार को नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र का फ़ॉर्मेट डाउनलोड करना होगा, उसका प्रिंट निकालकर हाथ से भरना होगा। उस पर हालिया पासपोर्ट साइज फ़ोटो चिपकानी होगी और फिर भरे हुए फ़ॉर्म को डिमांड ड्राफ्ट के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा:

एडिश्नल कमिश्नर (एडमिन),

केंद्रीय विद्यालय संगठन,

18, इंस्टीट्यूशनल एरिया,

शहीद जीत सिंह, नई दिल्ली – 110016

यहाँ ध्यान रहे कि अग्रिम कॉपी या ग़लत परफॉर्मा मान्य नहीं होगा।

आवेदन के साथ उम्मीदवारों को ₹2500 का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा, जिसमें ₹2000 आवेदन शुल्क और ₹500 प्रोसेसिंग फ़ीस है। यह डीडी केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में देय होगा। हां, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क से राहत है, लेकिन उन्हें भी ₹500 की प्रोसेसिंग फ़ीस देनी होगी।

तो अगर आपके पास वह तालीम, वह तजुर्बा और वह जुनून है, तो देर मत कीजिए। शायद यही वह मौक़ा है जो आपके पेशेवर सफ़र को नई मंज़िल तक ले जाए।