LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Job: बिहार में शुरू हुई महिला चालकों की भर्ती, अब पिंक बस की स्टियरिंग संभालेंगी महिलाएं, निगम ने मांगे आवेदन, ट्रेनिंग का मौका भी

Bihar Job: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Bihar Job
बिहार में शुरू हुई महिला चालकों की भर्ती- फोटो : social Media

Bihar Job: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने राज्य के विभिन्न शहरों में पूर्णतः महिला संचालित ‘पिंक बस सेवा’ को विस्तारित करने की बड़ी पहल की है। इसके तहत निगम ने महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण 20 जनवरी 2026 से IDTR औरंगाबाद प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान रहने-खाने की मुकम्मल व्यवस्था निगम की ओर से की जाएगी, जबकि सफल प्रशिक्षणार्थियों को संविदा पर नियोजन का सुनहरा अवसर मिलेगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास HMV या LMV ड्राइविंग लाइसेंस और कम-से-कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 जनवरी 2026 के मानक पर आधारित होगी। LMV लाइसेंस धारक महिलाओं को निगम द्वारा HMV लाइसेंस परीक्षा दिलाने में सहयोग भी प्रदान किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हों।

बता दें कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 मई को 20 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। वर्तमान में पटना में 8, मुजफ्फरपुर में 4, और दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया व गया में 2-2 बसें संचालित की जा रही हैं। दूसरे चरण में बड़े पैमाने पर विस्तार की तैयारी है पटना में 22, मुजफ्फरपुर में 16, दरभंगा और गया में 13-13, जबकि पूर्णिया और भागलपुर में 8-8 बसें चलाने की योजना है। जल्द ही राज्य में कुल 100 पिंक बसें सड़क पर होंगी।

सभी पिंक बसें सीएनजी आधारित हैं और महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं—सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, कैमरा, पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकर, चार्जिंग पॉइंट, माइक, गर्भनिरोधक गोलियां और म्यूजिक सिस्टम जैसी व्यवस्था यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा को सुनिश्चित करती है।

NSIT
Nsmch

इन बसों के चालक व कंडक्टर दोनों ही महिलाएं होंगी, ताकि यात्राओं में सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन भी बढ़े। बीएसआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि यह योजना घरेलू महिलाओं, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की जरूरतों को नए सिरे से पूरा करेगी।

आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए निगम की वेबसाइट और स्थानीय परिवहन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। पिंक बस योजना सूबे की बेटियों के लिए रोजगार, सम्मान और सशक्तिकरण—तीनों का बेमिसाल संगम साबित हो रही है।