LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Job Boom in Bihar: बिहार में खुला नौकरियों का पिटारा,1064 सहायक उर्दू अनुवादकों की होगी बहाली, चुनाव से पहले नीतीश ने चौकाया

बिहार के सभी जिलों में अंचल कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक सहायक उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार द्वारा इसके लिए कुल 1064 पदों की व्यवस्था की जा रही है। ....

Job in Bihar
बिहार में खुला नौकरियों का पिटारा- फोटो : social Media

Job Boom in Bihar:भारत के सात राज्यों में उर्दू को दूसरी राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, जिसमें बिहार भी शामिल है। बिहार में 1980 में उर्दू को यह दर्जा दिया गया था। उर्दू भाषा और इसके बोलने वालों की स्थिति बिहार में सबसे बेहतर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी कार्यालयों, जिलों, प्रखंडों और सचिवालयों में उर्दू अनुवादकों और सहायक उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति कर एक नया अध्याय लिखा है।

अब बिहार के सभी जिलों में अंचल कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक सहायक उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार द्वारा इसके लिए कुल 1064 पदों की व्यवस्था की जा रही है। बिहार के सभी थानों में पहले से बनाए गए 1064 पदों को वापस लिया जाएगा। इसके साथ ही, पूर्व में स्वीकृत पदों के अतिरिक्त कुल 1064 नए पदों का सृजन किया जाएगा। इन पदों की नियुक्ति कलेक्ट्रेट स्थित जिला उर्दू भाषा कोषांग के साथ-साथ सभी अनुमंडल, अंचल और प्रखंड कार्यालयों में की जाएगी।

Diarch GO

 मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग उर्दू निदेशालय के अंतर्गत बिहार राज्य उर्दू अनुवादक संवर्ग नियमावली 2016 के अधीन नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पद सृजन के बाद नियुक्ति के लिए निदेशालय से अधियाचना

भेजी जाएगी। द्वितीय राजभाषा उर्दू के विकास व प्रचार-प्रसार सहित सरकारी कार्यालयों में कामकाज सुगम बनाने के लिए सहायक उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जानी है। इसको लेकर उर्दू निदेशालय की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

NSIT
Nsmch