LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

NCC कैडेट्स के लिए सुनहरा मौका! बिना परीक्षा के सीधे लेफ्टिनेंट बनें, 56100 रुपये प्रतिमाह मिलेगा स्टाइपेंड

भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 2025 के तहत लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती शुरू की है। बिना लिखित परीक्षा के joinindianarmy.nic.in पर 15 मार्च 2025 तक आवेदन करें। 76 पदों के लिए भर्ती, 70 पुरुषों के लिए, 6 पद महिलाओं के लिए।

NCC
NCC- फोटो : NCC

भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 2025 के तहत लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। योग्य अभ्यर्थी 15 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 76 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 70 पद पुरुषों और 6 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट और उसमें न्यूनतम 'बी' ग्रेड होना चाहिए। इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

Diarch GO

इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एसएसबी (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। 

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ही ₹56,100 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां उनका सालाना वेतन ₹17-18 लाख तक होगा। ट्रेनिंग की अवधि 49 सप्ताह की होगी, जो अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को सेना में शामिल होने के बाद मेडिकल सुविधा, किराया मुक्त आवास, यात्रा भत्ता, बीमा जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी। 

NSIT
Nsmch

इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तय की गई है। SSB इंटरव्यू अप्रैल-मई 2025 में होने की संभावना है। बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे लेफ्टिनेंट बनने का यह बेहतरीन मौका NCC कैडेट्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी सेना में अफसर बनना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करें