LATEST NEWS

  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे
  • शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के

  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल में मिलेंगी ताजी मछलियां
  • Bihar News : बिहार में सुधा मिल्क बूथ की तर्ज पर खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, स्वच्छ माहौल

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

Agniveer Recruitment 2025: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब चार श्रेणियों में होगी दौड़

Agniveer Recruitment 2025: अग्निवीर भर्ती 2025 में बड़ा बदलाव करते हुए दौड़ की श्रेणियां बढ़ाई गईं। 11 मार्च से joinindianarmy.nic.in पर करें आवेदन। पहले लिखित परीक्षा होगी, फिर फिजिकल टेस्ट।

Agniveer Recruitment 2025

भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इस बार रैली दौड़ की श्रेणियां दो से बढ़ाकर चार कर दी गई हैं। पहले जहां 1500 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए 5.30 मिनट और 5.45 मिनट की दो श्रेणियां थीं, वहीं अब 6.00 मिनट और 6.15 मिनट की नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं। इससे अधिक अभ्यर्थियों को सेना में सेवा का मौका मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्नीशियन, ट्रेड्समैन और ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2025 से शुरू होने की उम्मीद है और इच्छुक अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

अग्निवीर भर्ती में दौड़ के समय को लेकर किए गए बदलाव के तहत अब 5.30 मिनट में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी के लिए पात्र माने जाएंगे। वहीं, 5.45 मिनट में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी अन्य तकनीकी पदों के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, 6.00 मिनट तक दौड़ पूरी करने वाले तकनीशियन और ट्रेड्समैन पदों के लिए पात्र माने जाएंगे और 6.15 मिनट तक दौड़ पूरी करने वाले ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए पात्र माने जाएंगे।

Diarch GO

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इससे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसके बाद शारीरिक परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय अपने आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी।

अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार अवसर है। नई चयन प्रक्रिया से अधिक अभ्यर्थियों को सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भर्ती की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें

NSIT
Nsmch