LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

NEET UG 2025: परीक्षा तिथि घोषित, पैटर्न में बड़ा बदलाव, जानें पूरी जानकारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई 2025 को होगी। आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च 2025 तक चलेगी। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है, जिससे कुल प्रश्नों की संख्य

NEET UG 2025: परीक्षा तिथि घोषित, पैटर्न में बड़ा बदलाव, जान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर में निर्धारित केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से ntaneet.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, अब 180 प्रश्न होंगे

इस बार नीट यूजी 2025 के परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। एनटीए ने ऑप्शनल प्रश्नों को पूरी तरह हटा दिया है, जिससे कुल प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है। इसके अलावा, परीक्षा की कुल अवधि 200 मिनट से घटाकर 180 मिनट कर दी गई है।

यह रहेगा नीट यूजी 2025 का पूरा शेड्यूल

  • आवेदन की अंतिम तिथि – 7 मार्च 2025
  • शहर सूचना पर्ची जारी – 26 अप्रैल 2025
  • एडमिट कार्ड जारी – 1 मई 2025 या उससे पहले
  • परीक्षा तिथि – 4 मई 2025
  • परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि – 14 जून 2025
  • काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना – जुलाई 2025

हर साल लाखों उम्मीदवार देते हैं परीक्षा

नीट यूजी भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। 2024 में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमोंमें प्रवेश मिलता है। देश में कुल 1.08 लाख एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 56,000 सरकारी कॉलेजों में और शेष सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं।

पिछली परीक्षाओं में हुईं अनियमितताएं, सरकार ने बनाई समिति

नीट यूजी 2024 परीक्षा के दौरान पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे थे, जिसके कारण कई विवाद हुए। इसके बाद सरकार ने पूर्व इसरो प्रमुख आर. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक पैनल गठित किया था, जिसने नीट परीक्षा में सुधार के लिए मल्टी-स्टेज परीक्षा प्रणाली अपनाने की सिफारिश की थी। हालांकि, इस वर्ष यानी 2025 के लिए किसी भी प्रकार का स्ट्रक्चरल बदलाव लागू नहीं किया गया है।