LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

NEET UG 2025 Result: NEET 2025 में कितनी रैंक और नंबर पर मिलेगा AIIMS दिल्ली में MBBS दाखिला? जानें सीटों का पूरा गणित

NEET UG 2025 Result: NEET 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब सवाल उठता है कि AIIMS दिल्ली में MBBS में एडमिशन के लिए कितनी रैंक और कितने नंबर चाहिए होंगे? जानें इस साल सीटों, कटऑफ और अनुमान का पूरा विश्लेषण।

 NEET UG 2025 Result
दिल्ली AIIMS में सीटों की संख्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

 NEET UG 2025 Result: NEET UG 2025 का रिजल्ट 15 जून 2025 को घोषित होते ही मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। लाखों छात्रों की नजरें अब AIIMS दिल्ली जैसे शीर्ष संस्थानों पर टिकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी AIIMS Delhi की MBBS सीटों को लेकर अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच गणना और अनुमान शुरू हो गया है।

AIIMS दिल्ली में MBBS की कुल सीटें और आरक्षण विवरण

AIIMS दिल्ली में MBBS की कुल 132 सीटें उपलब्ध हैं, जिनका आरक्षण निम्नानुसार है:

श्रेणी    सीटें

सामान्य (UR)    55

ओबीसी    32

अनुसूचित जाति (SC)    18

अनुसूचित जनजाति (ST)    9

EWS (सामान्य आर्थिक कमजोर वर्ग)    11

विदेशी नागरिक    7

कुल भारतीय अभ्यर्थियों के लिए सीटें: 125

पिछली साल 2024 का कटऑफ: टॉपर्स के 720 में से 720 नंबर

NEET UG 2024 में 17 छात्रों के 720/720 अंक आए थे।

AIIMS दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए सामान्य वर्ग में कम से कम 715 अंक आवश्यक थे।इसका मतलब यह था कि All India Rank (AIR) लगभग 50 से ऊपर वालों को ही AIIMS Delhi में जगह मिल पाई थी। इस बार NEET 2025 में टॉपर के 720 में 686 नंबर है। वहीं दूसरे रैंक पर 682 नंबर आया है। इसकी तुलना में पिछली बार 715 या उससे ऊपर के अंक से एडमिशन मिल रहा था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कटऑफ नीचे जा सकता है।

Diarch GO

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

आकाश इंस्टिट्यूट के नेशनल डायरेक्टर डॉ. नवीन कार्की के अनुसारहालांकि सटीक पूर्वानुमान देना जल्दीबाज़ी होगी, लेकिन 660+ अंकों पर सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए AIIMS दिल्ली में एडमिशन संभव माना जा सकता है।"

2025 में कितनी रैंक तक मिलेगा AIIMS दिल्ली में MBBS एडमिशन?

विश्लेषकों और कोचिंग संस्थानों के अनुमान के आधार पर 

संभावित स्कोर    संभावित AIIMS Delhi एडमिशन स्थिति

670+    निश्चित रूप से सीट मिल सकती है (UR)

660-669    बहुत उच्च संभावना (AIR ~100 के अंदर)

650-659    प्रतियोगिता पर निर्भर, सीमित मौके

640-649    संभावना कम, लेकिन ईडब्ल्यूएस/ओबीसी में अवसर

630 से कम    AIIMS दिल्ली में प्रवेश की संभावना अत्यंत कम

NEET 2025: नंबर और सीट का खेल क्यों बदला?

इस बार टॉपर्स के अंक अपेक्षाकृत कम हैं। सीटें वही 132, लेकिन मांग उतनी ही तेज है। रिजल्ट में कटऑफ में गिरावट आई है, जिससे रैंकिंग अधिक फैली हुई हो सकती है।इससे एक-एक नंबर पर भी दाखिले की संभावना बन रही है।

NSIT
Nsmch