LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Mukesh Ambani donate 151 crore - मुकेश अंबानी ने इस शिक्षण संस्थान को दान में दिया 151 करोड़ रुपए, वजह जानकर करेंगे तारीफ

Mukesh Ambani donate 151 crore - मुकेश अंबानी ने इस शिक्षण स

N4N Desk - देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर ऐसा काम किया है, जिसके कारण वह चर्चा में हैं। रिलायंस चेयरमैन ने मुंबई की इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी को 151 करोड़ रुपए दान  में दिए हैं। 

बताया गया कि 6 जून को ICT में प्रोफेसर एमएम शर्मा की जीवनी ‘डिवाइन साइंटिस्ट’ के विमोचन के लिए आयोजित एक विशेष समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान संस्थान को उन्होंने यह राशि देने की घोषणा  की।

Diarch GO

यहीं से किया था ग्रेजुएशन

इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) मुंबई से ही मुकेश अंबानी ने 1970 के दशक में ग्रेजुएशन किया था। शुक्रवार को जब मुकेश अंबानी यहां पहुंचे तो अपने जज्बात को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर शर्मा और जेबी जोशी मेरे प्रोफेसर थे। अन्य संस्कृतियों में गुरु केवल शिक्षक होता है, लेकिन भारतीय संस्कृति में 'गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही महेश्वर हैं'।

अंबानी ने कार्यक्रम में कहा कि प्रोफेसर शर्मा का पहला व्याख्यान उनके जीवन की दिशा बदलने वाला क्षण था.मुकेश अंबानी ने कहा, “जब प्रोफेसर शर्मा कहते हैं, तो हम बस सुनते हैं और अमल करते हैं. उन्होंने मुझसे कहा — ‘मुकेश, तुम्हें ICT के लिए कुछ बड़ा करना है’ और मैंने यह निर्णय उसी पल ले लिया.” अंबानी ने यह भी कहा कि यह योगदान केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत में विज्ञान, अनुसंधान और शिक्षा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक कदम है.

NSIT
Nsmch

प्रोफेसर शर्मा : एक वैज्ञानिक, एक नीति-निर्माता
अंबानी ने प्रोफेसर एम.एम. शर्मा को ‘राष्ट्र गुरु – भारत के गुरु’ की संज्ञा दी. उन्होंने बताया कि कैसे प्रोफेसर शर्मा ने नीति निर्माताओं को यह समझाया कि भारत को लाइसेंस-परमिट-राज से बाहर निकल कर आर्थिक आजादी की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रोफेसर शर्मा शांतिपूर्ण औद्योगिक क्रांति के शिल्पकार हैं, जिनके दृष्टिकोण ने भारत को आयात-निर्भरता से मुक्त कर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

बता दें कि मुकेश अंबानी का परिवार कई मौके पर दान देता रहा है

वित्त वर्ष 2023-24 में मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली ने 407 करोड़ रुपए का दान किया था। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथरोपी लिस्ट 2024 में वो दूसरे नंबर पर थे। HCL के को-फाउंडर शिव नाडर वित्त वर्ष 2023-24 में देश के सबसे बड़े दानवीर रहे।

शिव और उनके परिवार ने पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 में 2,153 करोड़ रुपए का दान दिया था। यानी रोजाना 5.90 करोड़ रुपए दिए। वहीं मुकेश अंबानी ने रोजाना 1.11 करोड़ दान दिए।